फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, 20 नए मरीज, मरने वालों की कुल संख्या 26

Fri, 15 Feb 2019 02:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dead body - फोटो : social media
विज्ञापन

राजधानी में स्वाइन फ्लू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को दून में स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जबकि 20 नए मरीजों में इस जानलेवा बीमारी की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। बीती सात फरवरी को महिला को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। इनमें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया था।

इसके साथ ही स्वाइन फ्लू से मरने वालों की कुल संख्या 26 पहुंच गई है। इनमें से 23 ने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में दम तोड़ा है। इनके अलावा 20 नए मरीजों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अब तक कुल 181 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। 36 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें