राजधानी में रात तकरीबन 10 बजे डंपर ने तीन लोगों को कुचल दिया। इसके चलते एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, पटेलनगर में लक्कड़ मंडी के पास पारस वेडिंग प्वाइंट के सामने डंपर ने सड़क पार कर रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद वहां दो और लोग इसकी चपेट में आ गए। तभी वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम भी लग गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोनों घायलों को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल अभी पुलिस भी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है।