फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड लिंक कराने में नहीं किया सहयोग तो दुकान सस्पेंड

Fri, 30 Dec 2016 01:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राशन कार्ड धारकों के आधार कार्ड लिंक कराने में सहयोग न करना एक डीलर को भारी पड़ गया। उपभोक्ता की शिकायत पर डीएसओ ने आमावाला के एक डीलर दुकान सस्पेंड कर दी। जबकि शहर के चार अन्य डीलरों को नोटिस भेज स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, कार्रवाई पर एतराज जता सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने विभागीय अफसरों के भी बराबर का दोषी होने की बात कही है।
विज्ञापन


जिलापूर्ति अधिकारी पीएस पांगती ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गढ़ी आमवाला विकासखंड सहसपुर के क्षेत्रवासी राशन कार्ड से आधार लिंक करवाने उनके कार्यालय आ रहे थे। इन लोगों से पूछताछ में पता चला कि गढ़ी आमवाला स्थित राशन डीलर रंजीत सिंह (साधन सहकारिता बाजार) आधार कार्ड लिंक कराने में उनकी मदद नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से मजबूरी में लोगों को दूर दराज से कार्यालय आना पड़ रहा था।
विज्ञापन

31 दिसंबर के बाद नहीं मिलेगा राशन

aadhar card
पांगती ने बताया कि लोगों को कार्यालय आने से अन्य काम भी बाधित हो रहे थे। शिकायत पर  दुकान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के रायपुर क्षेत्र सहित चार अन्य डीलरों से भी इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। बता दें कि राशन कार्ड से आधार लिंक करवाने की अंतिम समय 31 दिसंबर है। इसके बाद कार्ड से लिंक नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलेगा। पूर्व में विभाग ने डीलरों को पत्र जारी कर उपभोक्ताओं को सहयोग करने की बात कही थी। 

राशन डीलरों को लिखित में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। दूर दराज से अगर कोई डीलर आधार कार्ड लेकर कार्यालय आता है तो उसे अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ते हैं। विभाग ने डीलर की दुकान सस्पेंड कर गलत किया है। अगर कार्रवाई करनी थी तो क्षेत्रीय इंस्पेक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए थी। उनकी भी बराबर की जिम्मेदारी है कि वो जनता का सहयोग करे। 
- जितेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष उत्तराखंड सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें