फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: निकायों में भूमि का डिजिटल रिकार्ड तैयार करने की समय सीमा तय, राजस्व परिषद ने दिए निर्देश

Sat, 13 Jun 2026 11:26 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य के नगर निकायों में भूमि का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया को लेकर समय सीमा तय कर दी गई है। राजस्व परिषद ने सभी संबंधित निकायों को निर्देश देते हुए अगले महीने तक यह कार्य पूर्ण करने को कहा है।
विज्ञापन
देहरादून नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के चार निकायों में भूमि का डिजिटल रिकार्ड तैयार करने की समय सीमा को बढ़ाया गया है। पहले जून तक समय सीमा तय की गई थी, जिसे अब जुलाई किया गया है। पर जो स्थिति है, उसमें यह कार्य पूरा हो सकेगा? यह बड़ा सवाल है।

प्रदेश के चार निकाय अल्मोड़ा, भगवानपुर, नरेंद्र नगर और किच्छा मे भूमि का डिजिटल रिकार्ड तैयार करने की कवायद को करीब दो साल से चल रही है। यह कार्य कई चरणों में किया जाना है। इसके तहत पहले ड्रोन सर्वे, भू-सत्यापन, अभिलेखों का मिलान किया जाना है।

विज्ञापन


इसके बाद लोगों को नोटिस देते हुए पक्ष को सुना जाना है। इसके बाद डिजिटल रिकार्ड तैयार करने का काम पूरा हो सकेगा। पर अभी की तीसरे चरण का कार्य (नरेंद्र नगर ) में हो सका है। यहां पर संंबंधित लोगों को नोटिस देते हुए पक्ष सुना जाना बाकी है।

ये भी पढे़ं...IMA POP:  ट्रेनिंग के दौरान खोए माता-पिता, नहीं टूटा हौसला, चुनौतियों को पार कर इन कैडेट्स ने पाई अफसर की वर्दी

अल्मोड़ा और किच्छा में 10 प्रतिशत कार्य हुआ

अल्मोड़ा और किच्छा में दस प्रतिशत से भी कम अभिलेखों का मिलान का काम हो सका है। जबकि भगवानपुर मं करीब 61 प्रतिशत काम पूरा हो सका है। इस कार्य को पूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। इस संबंध में राजस्व परिषद सचिव रंजना राजगुरु ने बताया कि चार निकायों में भूमि का डिजिटल रिकार्ड तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें