फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मृत मिले रिटायर्ड सूबेदार, शराब की बोतलें मिली

Mon, 16 Dec 2013 06:19 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवलोक कालोनी निवासी सेना के रिटायर्ड सूबेदार केएस नटराजन (70) सोमवार सुबह घर में मृत मिले। मूल रुप से कर्नाटक के रहने वाले सूबेदार तीन दिन से घर से नहीं निकल रहे थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाली काटकर जब घर में प्रवेश किया तो वे बेड पर मृत अवस्था में पाए गए। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


तीन दिन से नहीं खुला दरवाजा
कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि शिवलोक कालोनी के ई-28 बी निवासी बुजुर्ग केएस नटराजन (पुत्र एवीएस नटराजन) पिछले तीन दिन से घर से न निकलने की सूचना पड़ोसी विकास कुमार ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन अंदर से प्रतिक्रिया नहीं हुई।

जिला अस्पताल के समीप भैरव अखाड़ा निवासी पत्नी निरुपमा व बेटी महिमा को मौके पर बुलाया। परिजनों की मौजूदगी में लोहे के गेट की जाली काटकर कुंडा खोला। कमरे में सिंगल बेड पर बुजुर्ग मृत अवस्था में पाए गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया मृतक सेना से सूबेदार के पद से रिटायर्ड हुए थे। लंबे समय से वे परिवार से अलग होकर रह रहे थे। मृतक मूल रुप से कर्नाटक के काठवाड़ी वेल्लू के रहने वाले थे। मौत के कारण का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


शराब व बीयर की बोतलें मिलें
रिटायर्ड सूबेदार के घर से शराब व बीयर की बोतलें बरामद हुई हैं। उसे देखकर पुलिस मान रही है कि सूबेदार शराब के आदी रहे होंगे। पुलिस का कहना है कि संभवत बीमारी के चलते बुजुर्ग की मौत हुई होगी। वह पड़ोसियों से अधिक मतलब नहीं रखते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें