फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ आपदा में मरने वालों को मिला नाम

Tue, 08 Jul 2014 12:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल पूर्व केदारघाटी की आपदा में मारे गए लोगों को पहचान मिलने की आस जग गई है। 18 लोगों के ब्लड सैंपल घाटी में मिले 18 शवों से मैच हो गए हैं।
विज्ञापन


हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला में जांच में पुष्टि के बाद पुलिस मुख्यालय ने इन लोगों की सूची जारी कर दी है। अब ये लोग दून आकर साफ करेंगे कि मारे गए लोगों के क्या नाम थे।

बता दें कि केदारघाटी में अब तक 630 शव बरामद हुए हैं। इन शवों से डीएनए सैंपल लेकर हैदराबाद लैब को भेजे गए हैं।

शवों पर दावेदारी जताने वाले 191 परिजनों के ब्लड सैंपल लेकर भी मिलान के लिए भेजे गए हैं। बाकी सैंपलों के मिलान की प्रक्रिया जारी है।

इनके सैंपल हुए मैच

सियाराम माली पुत्र देवारी निवासी करौली राजस्थान
राजेश कुमार पुत्र शंकर लाल निवासी जोधपुर राजस्थान
बिशनलाल मीणा पुत्र गोवर्धन मीणा दौसा राजस्थान
डोलेराम पुत्र दूल्हेराम निवासी भरतपुर राजस्थान
रामजी शुक्ला पुत्र सत्यप्रकाश शुक्ला कन्नौज, उत्तर प्रदेश
राकेश पाठक पुत्र राजनाथ पाठक निवासी चंदौली यूपी
रजई कुमार पुत्र केजी वर्मा निवासी लखनऊ यूपी
कल्लू उर्फ रामराज बाराबंकी उत्तर प्रदेश
अनिल गुप्ता पुत्र श्याम लाल गुप्ता निवासी जम्मू
किरण लता जाट पत्नी प्रीतम सिंह जाट जबलपुर मध्यप्रदेश
चंद्रलेखा जाट पत्नी जगदीश प्रसाद जबलपुर मध्य प्रदेश
आशीष अग्रवाल पुत्र आलोक अग्रवाल निवासी सदर बाजार दिल्ली
अमित पुत्र जयप्रकाश निवासी भावनगर गुजरात
अशोक कुमार पुत्र स्व मुरारी लाल निवासी गुड़गंाव हरियाणा
रविकांत पुत्र बालकृष्ण शर्मा निवासी गुड़गांव हरियाणा
शैलेश गोयल पुत्र रमेश गोयल निवासी गुड़गांव हरियाणा
प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र राम किशन शर्मा निवासी गुड़गांव हरियाणा
(प्रदीप के ब्लड से दो डीएनए सैंपल का मिलान हुआ है)

किस राज्य के कितने सैंपल

प्रदेश - सैंपल
उत्तर प्रदेश - 04
राजस्थान - 05
हरियाणा - 04
मध्य प्रदेश - 02
गुजरात - 01
जम्मू कश्मीर - 01
दिल्ली - 01
विज्ञापन

अपने राज्य से भी भिजवा सकते है सैंपल

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने कहा है कि आपदा में मारे गए लोगों के परिजन देहरादून आकर अपना ब्लड सैंपल दे सकते हैं।

अगर परिजन दून न आ सकें तो वे अपने राज्य से ही सैंपल भिजवा सकते हैं। सभी सैंपलों को डीएनए मिलान के लिए हैदराबाद भिजवा दिया जाएगा।

इन नंबरों पर करें संपर्क

जीएस मर्तोलिया, डीआईजी: 9411112703
बरिंदरजीत सिंह, एसपी रुद्रप्रयाग: 9411112699

पहचान न होने के कारण लावारिस शवों को नंबर दिए गए हैं। अब कुछ लोगों के सैंपल मिले हैं। परिजन देहरादून आ जाएं तो शवों के नंबरों से मिलान के आधार पर तय हो सकेगा कि कौन सा शव किसका था। जिन लोगों के सैंपल मिले हैं, उन्हें फोन पर संपर्क करने के साथ ही उनके पतों पर भी जानकारी भेजी जा रही है। कोशिश है कि शवों को जल्द से जल्द पहचान मिले।
- जीएस मर्तोलिया, डीआईजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें