फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ताल में डूबे बीटेक के दोनों छात्रों के शव बरामद, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 09 Jun 2019 11:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
विज्ञापन
दो छात्रों के शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में भीमताल के गरुड़ताल घूमने गए एक निजी विश्वविद्यालय के बीटेक अंतिम वर्ष के छह छात्रों में से दो छात्र शनिवार को ताल में डूब गए थे। रविवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने ताल से दोनों छात्रों के शव को बरामद कर लिया है। वहीं छात्रों के परिजनों ने अन्य चार छात्रों पर दोनों की हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स के अंतिम वर्ष के छात्र अक्षय दरम्वाल (24) पुत्र राजेंद्र दरम्वाल निवासी ग्राम हल्दूपोखरा, आनंदपुर रामपुर रोड हल्द्वानी और कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र रितेश वर्मा (25) पुत्र हरीश लाल वर्मा निवासी थाना कोतवाली के पास पिथौरागढ़ शनिवार दोपहर अपने चार दोस्तों नितिन अधाना, रोहित भट्ट, दिनेश नगरकोटी, रजत सिंह चौहान के साथ आउट पास लेकर गरुड़ताल घूमने गए थे। कुछ देर बाद सभी ताल में नहाने लगे।
 

विज्ञापन

दोनों छात्रों का बीटेक पूरा हो गया था

थानाध्यक्ष ने डूबे छात्रों के दोस्तों से पूछताछ के बाद बताया कि अक्षय दरम्वाल और रितेश वर्मा ताल के बीच में जा पहुंचे, जहां पानी अधिक होने के चलते दोनों ताल में डूब गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि डूबे दोनों छात्रों का शनिवार को कहीं पता नहीं चल पाया था। रविवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम ने उनकी तलाश  की और दोनों के शव बरामद कर लिए गए।

निजी विश्वविद्यालय के निदेशक ने बताया कि गरुड़ताल में डूबे हुए अक्षय दरम्वाल और रितेश वर्मा का बीटेक पूरा हो चुका है। शनिवार को दोनों छात्रों ने नोड्यूज फार्म भी जमा कर दिया था। दोनों छात्रों ने अपने अन्य चार छात्रों के साथ उनसे आउट पास लिया था। इसके बाद यह छात्र गरुड़ताल गए, इसकी सूचना नहीं थी। शनिवार शाम छह बजे चार छात्र उनके पास पहुंचे और उन्हें अक्षय, रितेश के डूबने की सूचना दी। यह सूचना भीमताल पुलिस को दी गई। प्रबंधन ने ताल में डूबे हुए दोनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें