होटल प्रबंधक की सूचना पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने डुप्लीकेट चाभी से कमरे का दरवाजा खुलवाया गया था। तब वे मौजूद नहीं थे, लेकिन बेड एवं बाथरूम में खून बिखरा पाया गया था। एक ब्लेड का पैकेट भी घटनास्थल से बरामद हुआ था। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे तब सामने आया था कि वे देर रात होटल से बाहर निकल रहे थे।
सोमवार को पथरी पावर हाउस में पेशे से वरिष्ठ पत्रकार अनुज गुप्ता का शव उतारता हुआ मिला। मृतक के दाएं हाथ पर दो कट के निशान मिले हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि ब्लेड से हाथ की नस काटकर खुदकुशी करनी चाही होगी, लेकिन कामयाब न होने पर गंगनहर में छलांग लगा दी।
कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या की वजह नहीं पता चल सकी है। परिजन ने भी इस संबंध में कुछ जानकारी होने से इंकार किया।