फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फ्लैट में फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अपने फ्लैट में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का पत्नी से झगड़ा हुआ था। आत्महत्या के अन्य कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में नारी निकेतन के पीछे आवास विकास स्थित फ्लैट की है। यहां रहने वाले निदेश बिष्ट दोपहर तीन बजे फ्लैट में वह अकेले थे। इसी बीच किसी ने उनकी खिड़की से झांककर देखा तो बिष्ट फंदे पर लटके हुए थे। सूचना पर पड़ोसियों ने हथौड़े से दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि बिष्ट का पत्नी से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें