फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीयूईटी से छूट देने के लिए कॉलेजों में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का विरोध होने लगा है। दाखिला नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर और एमकेपी पीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक सांकेतिक धरना दिया गया। छात्रों ने सीयूईटी से छूट देने के लिए नारे भी लगाए। तालाबंदी के दौरान उन्हीं छात्रों को कॉलेज में जाने दिया गया जिनकी परीक्षा चल रही थी।
विज्ञापन


बता दें कि यह सभी अशासकीय कॉलेज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। इन सभी कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए सीयूईटी पास करना अनिवार्य है। इसके लिए निर्देश बहुत पहले ही जारी हो गए थे। हालांकि जानकारी के अभाव में तमाम छात्रों ने सीयूईटी नहीं दिया था। ऐसे में उन्हें दाखिला नहीं मिल पा रहा है। इधर केंद्रीय विवि से संबद्ध प्रदेश के सभी अशासकीय कॉलेजों में 50 फीसदी तक सीटें खाली पड़ी हैं।
डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने बताया कि जिन छात्रों ने जानकारी के अभाव में सीयूईटी नहीं दिया वह गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि या तो बिना सीयूईटी प्रवेश दिया जाए, या फिर छात्रों को सीयूईटी का फॉर्म भरवाकर दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन

तालाबंदी में ये छात्र रहे मौजूद
डीएवी पीजी कॉलेज में तालाबंदी के दौरान विभाग संगठन मंत्री नागेंद्र बिष्ट, सागर तोमर, सुमित कुमार, हनी सिसोदिया, ऋतिक नौटियाल, करन, विपिन, ऋषभ मल्होत्रा मौजूद रहे। डीबीएस पीजी कॉलेज में तालाबंदी के दौरान स्वर्णिम खंडूरी, हर्षल दीप, विभाग छात्रा प्रमुख काजल पायल, गौरव राणा, नगर विस्तारक कंचन पंवार और एसजीआरआर में तालाबंदी के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष पार्थ जुयाल, प्रदेश सह मंत्री ऋषभ रावत महानगर सहमंत्री राहुल जुयाल, विभाग संयोजक सूरज नेगी महासचिव नितिन चौहान प्रांत एग्रीविजन प्रमुख प्रिंस भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें