फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी के पास शव मिलने से सनसनी

Mon, 17 Feb 2014 01:37 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसबीटी के बाहर एक युवक का शव मिला है। युवक का सिर बुरी तरह कुचला होने से शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं, हालांकि पुलिस इसे महज सड़क दुर्घटना मानकर चल रही है।
विज्ञापन


शनिवार रात किसी ने आईएसबीटी के समीप स्थित मॉल के सामने सड़क किनारे एक युवक के पड़े होने की सूचना दी।

नहीं हो सकी शिनाख्त
पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक मृत मिला। उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, शरीर पर भी चोट के निशान थे। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। पहनावे से युवक अच्छे घर का लग रहा है।

पढ़ें, बदरीनाथ रावल के खिलाफ डटी है पीड़िता

युवक की जेब में मोबाइल, कोई कागज या आईडी कार्ड न होने से उसकी पहचान नहीं की जा सकी। आसपास के लोग भी शिनाख्त नहीं कर सके।

हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि रात को आईएसबीटी के पास किसी ने युवक को वाहन से टकराते भी नहीं देखा। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया होगा।

पढ़ें, उत्तराखंड में बर्फबारी ने तोड़ा 33 सालों का रिकॉर्ड

उधर, शनिवार रात जानकारी मिलने के बावजूद पटेलनगर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को शव बरामद होने की सूचना नहीं दी थी। इंस्पेक्टर आरएस असवाल का कहना है कि शिनाख्त के लिए शव दून अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें