फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के ड्राफ्टमैन की हत्या, शव मिलते ही फैली सनसनी

Fri, 07 Apr 2017 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
ishwari dutt mishra - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में कार्यरत ड्राफ्टमैन की हत्या कर दी गई। उसका शव जिला मुख्यालय के भराड़ी टैक्सी स्टेंड की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 इस घटना से धार्मिक नगरी में सनसनी फैली हुई है। 
कुछ लोगों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को बागेश्वर के टैक्सी स्टेंड के पास सीढ़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना दी। कोतवाल टीआर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव के सिर पर गहरी चोट के निशान थे जिनसे खून निकल रहा था। 

मृतक के पास से मिली बैंक की पासबुक के आधार पर उसकी पहचान गरुड़ के परकोटी निवासी ईश्वरी दत्त मिश्रा (55 वर्ष) पुत्र दामोदर मिश्रा के रूप में की गई। पूछताछ में पता चला कि ईश्वरी दत्त सिंचाई खंड कपकोट में ड्राफ्टमैन के पद पर तैनात था। वह कठायतबाड़ा में किराए के मकान में रहता था। 
विज्ञापन



गरुड़ से बागेश्वर पहुंचे मृतक के बड़े भाई पूरन चंद्र मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट है। शव का पोस्टमार्टम कर लिया है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर हथियार या अन्य कोई चीज नहीं मिली है। मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है। फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी। 

आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरे बड़े कारगर साबित होते हैं। इसी को देखते हुए अधिकांश शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं लेकिन बागेश्वर में अभी तक क्लोज सर्किट कैमरे नहीं लगाए जा सके हैं। नगरपालिका कुछ स्थानों पर कैमरे लगाने की तैयारी जरूर कर रही है। चोरी, छेड़छाड़ और मारपीट जैसी घटनाएं हों या चोरियां किसी का खुलासा नहीं हो पाता है। गुरुवार की रात सिंचाई विभाग में कार्यरत ड्राफ्ट मैन की हत्या की घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की जरूरत महसूस की जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें