फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जिसके हाथ बंधे थे, परिजनों को हत्या का शक

Wed, 10 Apr 2019 02:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव टोडा में पेड़ पर पीछे हाथ बंधा एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा। मृतक की पहचान प्रताप सैनी (30) पुत्र स्व. आशा सैनी निवासी खटका के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह प्रताप घर से खेत के लिए निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। युवक दो दिन पहले ही पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़कर आया था। कुछ साल पहले ही मृतक के पिता और भाई की मौत हुई थी। वरदात के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें