फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर में युवक की लाश मिलने से सनसनी

Fri, 06 Jun 2014 02:19 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिले में रेलवे स्टेशन ज्वालापुर से सटे रेलवे के बिजली घर में एक युवक का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस मान रही है कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को करीब ग्यारह बजे पुलिस को सूचना दी गई कि बिजली घर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


बुधवार रात निकला था घर से
पुलिस की पड़ताल में मृतक की पहचान प्रताप (21वर्ष) पुत्र कालू निवासी पिरान कलियर हाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ के रूप में हुई।

कोतवाली प्रभारी दिनेश भंडारी के मुताबिक मृतक युवक को दौरे पड़ते थे और वह बुधवार की रात ग्यारह बजे घर से बिना बताए चला गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
संभवत: बिजली घर में करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें