डीबीएस पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी दाखिलों की पहली मेरिट जारी हो गई। कॉलेज में बीएससी पीसीएम की कटऑफ सबसे ऊपर गई है। यहां 90 प्रतिशत से कम अंक वालों को पहली मेरिट से मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन
जबकि बीए में सामान्य वर्ग में 80 प्रतिशत से कम अंकों पर दाखिला नहीं मिलेगा। डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि पहली मेरिट में चुने गए छात्रों को चार सितंबर से नौ सितंबर तक दाखिले का मौका मिलेगा। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि एडमिशन की पूरी प्रक्रिया फिलहाल ऑनलाइन होगी।