फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार कर्मचारियों को 100% डीए का तोहफा

Fri, 04 Apr 2014 09:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर प्रदेश के 40 हजार निगम कर्मचारियों के डीए में दस प्रतिशत इजाफे का रास्ता करीब-करीब साफ हो गया है। अब गेंद निगम प्रबंधकों के पाले में हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में अब तक 'खाली' है कांग्रेस का हाथ

शासन ने शुक्रवार को आदेश जारी कर निगम प्रबंधकों से कह दिया है कि निगम के कर्मियों को भी 100 प्रतिशत डीए दिया जाए।

शासन ने दिए आदेश
अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक निगम कर्मियों को एक अप्रैल, 2014 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान किया जाएगा।

पढ़ें, बिना हड्डी के पकड़े गए 145 गुलदार!

निगमों को भी राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर एक जनवरी, 2014 से ही दिया जाएगा। दस प्रतिशत डीए अनुमन्य होने से अब निगम कर्मियों का डीए भी 90 प्रतिशत से बढ़कर 100 प्रतिशत हो गया है।

पढ़ें, उत्तराखंड की तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार तय

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष रावत, प्रदेश महामंत्री रवि पचौरी आदि के मुताबिक डीए मिलने से निगम कर्मचारियों के वेतन में 700 से लेकर 5000 रुपये तक का इजाफा होगा।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारियों पहले ही मिल चुका है फायदा
राज्य कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने लोक सभा चुनाव की आचार संहिता से पहले ही दस प्रतिशत डीए का फायदा दे दिया था। पर इसका आदेश आचार संहिता लागू होने के बाद हो पाया। उसी समय से निगम कर्मचारियों की ओर से भी डीए की मांग हो रही थी।

शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि निगम अपने संसाधनों से ही कर्मचारियों को डीए देंगे। शासन इसमें कोई धनराशि जारी नहीं करेगा। दो अप्रैल को निगमों को डीए देने के लिए चुनाव आयोग की ओर से सहमति दे दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें