फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी ने कबड्डी में मारी बाजी

Sat, 26 Oct 2013 03:48 PM IST
अमर उजाला, नारसन
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमवंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने बाजी मारी।
विज्ञापन


नारसन को करारी शिकस्त
डीएवी ने आरएमपी नारसन की टीम को करारी शिकस्त दी। गुरुवार को आरएमपी पीजी कॉलेज गुरुकुल नारसन में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों की दस से अधिक टीमों ने भाग लिया।

शुक्रवार को पूल ए की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी पीजी कॉलेज और पूल बी की ओर से आरएमपी पीजी कॉलेज गुरुकुल नारसन की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में डीएवी की टीम मैच के शुरूआत से ही दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


25-11 के अंतर से हराया
आरएमपी पीजी गुरुकुल नारसन के खिलाड़ी कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आए। डीएवी टीम ने आरएमपी टीम को करारी शिकस्त देते हुए 25-11 अंतर से हराया।

आरएमपी पीजी कॉलेज गुरुकुल नारसन प्रबंध समिति के सचिव नरेश चौधरी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर सर्वेंद्र राठौर, प्राचार्य बीएल कुशवाह, एसके धामा, शिवकुमार त्यागी, जयपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें