फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीएवी के छात्र सीखेंगे कला की विधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडीएवी पीजी कॉलेज और कला मंच नाट्य संस्था के बीच करार हुआ है। इसके तहत कला मंच की ओर से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को कला की विभिन्न विधाएं सिखाई जाएंगी। जैसे रंगमंच, सांस्कृतिक गतिविधियां, संवाद-प्रस्तुति, मंच तकनीक, वस्त्र-विन्यास, रंग-दीपन, रूप सज्जा आदि। इसके लिए सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कोर्स चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

I
Iडीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने बताया, प्रशिक्षण के बाद छात्र-छात्राओं को नाटक, वेब सीरीज, टीवी, विज्ञापन, लघु चलचित्र तथा म्यूजिक मीडिया आदि में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इस मौके पर कला मंच की अध्यक्ष डॉ. जागृति डोभाल, सचिव टीके अग्रवाल, प्रो. एचएस रंधावा, डॉ. ओनिमा शर्मा, डॉ. विनीत बिश्नोई, डॉ. झरना बनर्जी आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें