फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी की मेरिट बदली, दाखिले की राह हुई मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों की राह और मुश्किल हो गई है। कॉलेज में रिवाइज मेरिट लिस्ट जारी होने से दाखिलों की डगर मुश्किल हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को वेबसाइट पर मेरिट जारी कर दी है।
विज्ञापन

डीएवी के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि बुधवार को एडमिशन कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद 11 से 15 जुलाई के बीच बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे। दाखिले के लिए छात्रों को अपने सभी प्रमाणपत्र लेकर पहुंचना होगा। संशोधित मेरिट में बीए, बीकॉम और बीएससी की कटऑफ और बढ़ गई है। अब बीए जनरल कटऑफ 68.80 से बढ़कर 69.20 प्रतिशत, बीकॉम जनरल कटऑफ 70.60 से बढ़कर 70.80 प्रतिशत, बीएससी पीसीएम की कटऑफ पूर्व की भांति 80.80 प्रतिशत, बीएससी पीएमएस की कटऑफ 72 प्रतिशत से बढ़कर 72.40 प्रतिशत और बीएससी सीबीजेड की कटऑफ में 75 प्रतिशत है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम के अनुसार कटऑफ की स्थिति
कोर्स का नाम जनरल ओबीसी एससी एसटी अन्य राज्य
बीए 69.20 62.00 56.00 63.80 69.20
बीकॉम 70.80 57.40 45.40 54.80 71.00
बीएससी पीसीएम 80.80 75.00 62.00 72.80 80.80
बीएससी पीएमएस 72.40 64.40 48.00 57.20 73.60
बीएससी सीबीजेड 75.00 68.60 58.60 66.80 75.00
यहां देखें बदली हुई मेरिट : http://davpgcollege.in/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें