फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज और जैपेनीज लैंग्वेज में एडमिशन को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
दून यूनिवर्सिटी में प्रवेश फार्म जमा करने के बाद खुशी जाहिर करते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
दून यूनिवर्सिटी में चाइनीज और जैपेनीज लैंग्वेज में एडमिशन के लिए बुधवार से शुरू हुई काउंसिलिंग में भारी भीड़ उमड़ी। चाइनीज और जैपेनीज लैंग्वेज में बैचलर और पीजी कोर्स के लिए छात्रों में ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

दून यूनिवर्सिटी में बैचलर और पीजी के डिफरेंट कोर्सेज के साथ ही स्कूल ऑफ लैंग्वेज के कोर्स भी चलते हैं। यहां 12वीं के बाद पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड लैंग्वेज कोर्स के लिए भी प्रवेश परीक्षा हुई थी। पहले दिन एमए इंटिग्रेटेड चाइनीज और एमए इंटिग्रेटेड जैपेनीज में दाखिले के लिए सबसे ज्यादा मारामारी दिखी। इन दोनों कोर्स की 25-25 सीटें हैं। इन सीटों के लिए 100-100 स्टूडेंट्स ने एप्लाई किया है। पहले ही दिन 70 प्रतिशत सीटें भर गईं। अन्य कोर्सेज में भी स्टूडेंट्स का अच्छा रुझान देखने को मिला।
20 जुलाई तक है पहली काउंसिलिंग
दून यूनिवर्सिटी में 20 जुलाई तक पहली काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अपने साथ प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड, 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, सर्टिफिकेट, जिस स्कूल में 12वीं की है, उसका कैरेक्टर सर्टिफिकेट, क्वालिफाइंग एग्जाम जैसे 12वीं पास करने का प्रूफ, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, अगर आरक्षित वर्ग से हैं तो आरक्षण का प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, स्थायी पते से जुड़ा प्रमाण, आधार कार्ड, किसी भी सरकारी अस्पताल से ब्लड ग्रुप और मेडिकल फिटनेस का प्रमाणपत्र, एंटी रैगिंग का शपथ पत्र लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें