एमकेपी : अब सात जुलाई तक मौका
एमकेपी मेें बीए, बीएससी और बीकॉम दाखिलों के पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. साधना गुप्ता ने बताया कि अभी तक बीए के लिए 1107, बीकॉम के लिए 424 और बीएससी के लिए 366 पंजीकरण हो चुके हैं। जो छात्राएं अभी तक पंजीकरण नहीं करा पाई हैं, वह सात जुलाई तक पंजीकरण करा सकती हैं। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा।
डीबीएस : पांच जुलाई तक भरें फॉर्म
डीबीएस में नए सत्र के दाखिलों के लिए फॉर्म भरने की तिथि पांच जुलाई तक बढ़ा दी है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि अभी तक 3897 छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें बीए में 1241, बीएससी सीबीजेड में 720, बीएससी पीसीएम में 1354, बीएससी पीएमडी में 223, बीएससी पीएमजी में 215, बीएससी बीजेडजी में 144 छात्रों के पंजीकरण शामिल हैं।
हमने लगातार गढ़वाल विवि और उच्च शिक्षा निदेशालय से ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर निर्देश मांगे हैं। दोनों ही जगह से अब तक कोई जवाब नहीं मिल पाया है। सत्र लेट होने को है। ऐसे में दाखिले शुरू करने के अलावा अब कोई विकल्प नहीं बचा है।
-प्रो. वीए बौड़ाई, प्राचार्य, एसजीआरआर पीजी कॉलेज
हमने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को ईडब्ल्यूएस आरक्षण के तहत दस फीसदी सीटें बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। लेकिन गढ़वाल विवि, केंद्रीय विवि है। वहां आरक्षण नियमों का पालन कराने से संबंधित कार्रवाई केंद्रीय स्तर पर की जाएगी।
-डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री, उत्तराखंड