डीएवी पीजी कॉलेज में वेटिंग लिस्ट के एडमिशन का बुधवार को आखिरी दिन है। टीचर्स के आंदोलन की वजह से सोमवार को एडमिशन नहीं हो पाए थे। हालांकि देर रात आंदोलन खत्म हो गया और फिर मंगलवार को एडमिशन हुए।
मंगलवार को सक्षम ग्रुप सहित कई छात्र संगठनों ने प्राचार्य से एडमिशन की डेट आगे बढ़ाने की मांग की। उनका कहना था कि टीचर्स के आंदोलन की वजह से एक दिन किसी भी स्टूडेंट का एडमिशन नहीं हो पाया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि स्टूडेंट्स की मांग पर एडमिशन की डेट एक दिन आगे बढ़ा दी गई है।
अब कॉलेज में बुधवार को भी वेटिंग लिस्ट के एडमिशन होंगे। फीस बढ़ाने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी फीस जमा न हुई तो एडमिशन रद्द हो जाएगा। इस मौके पर हिमांशु राणावत, विकास भट्ट, आशीष भंडारी, रीना भट्ट आदि मौजूद रहे।
25 जुलाई से शुरू होंगी क्लासेज
डीएवी पीजी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर और एमएससी, एमकॉम थर्ड सेमेस्टर की कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। जिन स्टूडेंट्स के एडमिशन अभी तक हो चुके हैं, वह अपनी कक्षाओं की तैयारी पूरी कर लें। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को सीबीसीएस प्रणाली, इंटरनल व एक्सट्रन एग्जाम के बारे में जानकारी दी जाएगी। मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर ने बताया है कि जिन स्टूडेंट्स को आई कार्ड नहीं मिले हैं, वह फीस रसीद लेकर ओरियंटेशन प्रोग्राम में आए।