फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फाइनल में पहुंचीं उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपिट्टू चैंपियनशिप में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले
I

Iद्वितीय नेशनल जूनियर (बालक-बालिका) पिट्टू चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में उत्तराखंड व छत्तीसगढ़ की बेटियों ने फाइनल में जगह बनाई। जबकि, बालक वर्ग में मध्यप्रदेश व हरियाणा की टीम ने अपने-अपने मैच जीत फाइनल में प्रवेश कर लिया।
I
Iरायपुर में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में उत्तराखंड ने राजस्थान को 86-30 से एकतरफा हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ ने ओडिशा को 92-77 से हराकर खिताबी दस्तक दी। बालक वर्ग में मध्यप्रदेश ने कड़े संघर्ष में ओडिशा को 94-92 से हराया। दूसरे मैच में हिमाचल ने राजस्थान को 101-66 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iतीसरे मैच में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 85-41 से अंतर से पराजित किया। चौथे मैच में टीडब्ल्यूडी ने चंडीगढ़ को 78-71 से हराया। इसके बाद खेले गए पहले सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 105-87 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने टीडब्ल्यूडी को 95-67 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। आज (शुक्रवार) दोनों वर्गाें के फाइनल मैच खेले जाएंगे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें