फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खेल प्रतियोगिताओं से पहले खिलाड़ियों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIआज से दून में शुरू होगी पांच खेल प्रतियोगिताएं
I

I
I
Iओलंपिक दिवस पर आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं से पहले बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने रैली निकाली। खेल विभाग की ओर से आयोजित होने वाली हॉकी, हैंडबाल, फुटबाल, वॉलीबाल और जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ आज (शुक्रवार) किया जाएगा।
I
I
I
Iपवेलियन मैदान से शुरू हुई रैली में जिला एवं राज्य ओलंपिक संघ के सदस्य, जिला खेल संघ के सदस्य, जिला खेल कार्यालय के सभी सहायक प्रशिक्षक समेत 550 पंजीकृत खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 23 जून को मनाए जाने वाले ओलंपिक दिवस को खास बनाने के लिए खेल विभाग की ओर से दून में पांच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iओपन बालक-बालिका वर्ग हॉकी, अंडर-15 बालक वर्ग हैंडबाल और फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन पवेलियन मैदान में किया जाएगा। जबकि, ओपन बालक व बालिका वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता परेड ग्राउंड और अंडर-18 बालक व बालिका जूडो परेड ग्राउंड के बहुउद्दशीय हॉल में आयोजित की जाएगी। सभी प्रतियोगिताओं का समापन 23 जून को होगा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें