हरबर्टपुर। ग्राम जस्सोवाला निवासी ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से गांव निवासी एक बेटी का विवाह संपन्न कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ वैवाहिक परंपराओं का निर्वहन किया।
जस्सोवाला में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी भूपिंदर सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चौधरी ओमकार सिंह, डॉ. गुलफाम जान, विनोद कुमार सैनी, चौधरी सोम सिंह, जमशेद, नीतू राम, कल्लूराम आदि ने विवाह में विशेष सहयोग प्रदान किया। इस दौरान बारात के स्वागत, उनके खानपान व धार्मिक रीति-रिवाज व परंपराओं का बखूबी ढंग से निर्वहन किया गया।