फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए पिता को बहादुर बेटियों ने दी मुखाग्नि

Thu, 17 Aug 2017 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
brave daughters of martyr
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए घायल होने के बाद शहीद हुए नरेंद्र सिंह बिष्ट को खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद के पार्थिव देह को उनकी बहादुर बेटियों ने मुखाग्नि दी। यह देखकर वहां लोगों की आंखें नम हो गई। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ भी नारेबाजी की। 
विज्ञापन


शहीद नरेंद्र बिष्ट चौथी गढ़वाल राइफल में हवलदार पद पर तैनात थे। मूलरूप से चमोली जिले के नारायणबगड़ प्रखंड के नाखोली गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह बिष्ट सात अगस्त को जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए घायल हो गए थे।

16 अगस्त को उपचार के दौरान वह शहीद हो गए थे। 16 को ही उनकी पार्थिव शरीर को देहरादून के सेलाकुई के हरीपुर स्थित उनके आवास पर लाया गया। बृहस्पतिवार को उनकी शव यात्रा हरिद्वार लिए रवाना हुई। खड़खड़ी श्मशान घाट पर शहीद नरेंद्र सिंह बिष्ट को सेना के जवानों ने सलामी दी।
विज्ञापन


चौथी गढ़वाल राइफल के सूबेदार सोहन कुमार ने श्रद्धांजलि दी। हरिद्वार पुलिस प्रशासन की ओर से एसडीएम मनीष सिंह, सीओ सिटी प्रकाश देवली, कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी समेत अन्य लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 
इसके बाद शहीद की बेटी नेहा और निकिता के अलावा भाई रविंद्र और भूपेंद्र ने मुखाग्नि दी। हरिद्वार जिला सैन्य कल्याण अधिकारी चंद्रभान सिंह नेगी ने भी श्मशान घाट पहुंचकर शहीद की शहादत पर दुख व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ, गोपाल सिंह, भोपाल सिंह, हरेंद्र नेगी, हिम्मत सिंह, जसपाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें