फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने पिता पर लगाया मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न का आरोप, मां-भाई के साथ घर से बाहर निकाला

Sun, 30 Dec 2018 09:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पिता पर मानसिक एवं सामाजिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यही नहीं आरोप है कि उसके साथ ही मां और भाई का भी उत्पीड़न किया जा रहा है।

विज्ञापन


युवती ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस को आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती ने शिकायत में बताया कि उसके पिता जिले में सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। कुछ माह पूर्व उन्होंने बिना बताए करोड़ों का मकान बेच डाला। इसके बाद उसे, मां और भाई को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह, उसकी मां और भाई किराये पर रह रहे हैं। आरोप है कि इसके बाद से उनके परिचितों और रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं और तरह-तरह की बातें बनाई जा रही हैं। पिता के कारण लोग उसके, मां और भाई के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

आरोप है कि पिता की ओर से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। युवती का कहना है कि वह और उसका भाई बेरोजगार हैं। उन्हें खर्चा चलाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

मां ने पिता से खर्चे की मांग की तो उन्होंने इनकार कर दिया। आरोप है कि पिता के कारण उसे, मां और भाई को सामाजिक-मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने युवती की शिकायत सिविल लाइंस कोतवाली भेजकर जांच के निर्देश दिए।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जा रही है। जल्द युवती, उसकी मां, भाई और पिता के बयान दर्ज कर रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें