फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत चयन ट्रायल की तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत चयन ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। खेल निदेशक दीप्ति सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत न्याय पंचायत, नगर पंचायत और वार्ड स्तरीय चयन ट्रायल 14 जुलाई से शुरू होंगे। जबकि जिला स्तरीय ट्रायल 28 जुलाई को होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत चयन ट्रायल विकासखंड स्तर पर एक अगस्त से शुरू होंगे। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत राज्य के आठ से 14 साल तक के बालक-बालिकाओं का चयन किया जाता है। योजना के तहत चयनित बालक-बालिकाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती है। जबकि मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 साल के चयनित खिलाड़ियों को हर महीने दो हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्नयन योजना के तहत हर जिले के लिए 150-150 बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा। वहीं, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत हर जिले के लिए 100-100 खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें