फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबद्धता प्रमाणपत्र जमा कराने की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग ने संबद्धता प्रमाणपत्र जमा करने की अंतिम तिथि को 27 फरवरी से बढ़ा कर पांच मार्च कर दिया है। अगर, शासकीय एवं अशासकीय शैक्षिणक संस्थानों, व्यावसायिक संस्थानों, पॉलिटेक्निक और आईटीआई की ओर से समय पर संबद्धता प्रमाणपत्र जमा नहीं कराया गया तो 2020-21 के सत्र के छात्रों की छात्रवृत्ति अटक सकती है। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग की ओर से कॉलेज, विवि के निदेशक, प्राचार्य को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से एसटी, एससी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए विवि और कॉलेज प्रशासन से ई-मेल पर संबद्धता प्रमाणपत्र मांगा गया है। इसके सत्यापन के बाद ही विभाग की ओर से छात्रों को छात्रवृत्ति जारी की जाएगी। इस संबंध में संबंधित विवि और कॉलेज के निदेशक, प्राचार्य को पत्र लिखा गया है। बताया कि अधिकतर कॉलेजों की ओर से 2020-21 के सत्र का संबद्धता प्रमाणपत्र जमा कर दिया गया है। पांच मार्च के बाद सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बतादें कि 2018-19 के सत्र में देहरादून के 81 कॉलेजों की ओर से समाज कल्याण विभाग में संबद्धता प्रमाणपत्र जमा नहीं कराने के कारण हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी हुई है।
विज्ञापन

----
कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रों पर बनाया जाता है दबाव
छात्रों का आरोप है कि समय पर फीस जमा करने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से दबाव बनाया जाता है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति का ही सहारा होता है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन की ओर से समय पर संबद्धता प्रमाणपत्र जमा न कराने से छात्रों को परेशानी छेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें