बैंकों का डाटा रहता है कई शहरों में
अभी तक देश के तमाम बैंक ऐसे हैं जो कि भूकंप या अन्य आपदाओं से सुरक्षा के मद्देनजर अपना डाटा कई शहरों के डाटा सेंटरों में सुरक्षित रखता है। एक जगह से परेशानी आने पर दूसरे शहरों से डाटा लिया जा सकता है। ताकि बैंकिंग के कामकाज किसी भी सूरत में प्रभावित न हों। कोषागार निदेशालय पहली बार इस तरह की शुरुआत करने जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Tomato Prices: फिर आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल, यहां देखिए रेट लिस्ट
अब हम अपने डाटा को क्लाउड के रूप में अलग-अलग सिस्मिक जोन वाले दो अन्य शहरों में रखने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए टेंडर निकाला जा चुका है। यह डाटा आईटी मंत्रालय से मान्य डाटा सेंटरों में ही रखा जाएगा। प्रक्रिया चल रही है। -पंकज तिवारी, निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी