फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशै दीपावली में नेपाली लोकगायक मिनुज व सुनीता बाधेंगे समां

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। गोरखा समुदाय का लोकप्रिय गोरखा दशैं दीपावली मेले का आगाज 18 अक्तूबर को महेंद्र ग्राउंड (गढ़ी कैंट) में होगा। मेले का शुभारंभ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य करेंगी। तीन दिवसीय आयोजन में नेपाली लोक गायक मिनुज राना व सुनीता अपनी सुरीली आवाज से समा बांधेंगे। इसके अलावा जौनसारी लोक गायिका कुसुम नेगी, नेपाली लोक गायिका सोनाली राई भी प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन

यह जानकारी वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान ने मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि गोरखा दशैं दीपावली मेले की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। मेले में नेपाली लोक गायक मिनुज राना व सुनीता की प्रस्तुति के अलावा नेपाली, गोरखाली, गढ़वाली, कुमाऊंनी लोकनृत्य भी पेश किए जाएंगे। पहले दिन राज्यपाल, दूसरे दिन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक व प्रदेश के वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और अंतिम दिन 20 अक्तूबर को सीएम रावत मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान ने बताया कि मेले में डांसिंग शो के फाइनलिस्ट रहे आकाश थापा भी डांस की परफॉर्मेंस देंगे। सिंगिंग शो में शिकायना मुखिया भी गीत की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें