फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VikasNagar: पछवादून को यूपी से जोड़ने वाला दर्रारीट बार्डर एक महीने के लिए बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

Tue, 04 Apr 2023 01:40 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, विकासनगर

सार

मार्ग बंद हो जाने से यात्रा सीजन में दिल्ली व यूपी से आने वाले यात्रियों को सहारनपुर जनपद के गंदेवड से हथिनीकुंड बैराज होते हुए पहले हिमाचल के पांवटा साहिब आना पड़ेगा इसके बाद वह उत्तराखंड में प्रवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन
पछवादून को यूपी से जोड़ने वाला दर्रारीट बॉर्डर एक महीने के लिए बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पछवादून को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले दर्रारीट बार्डर को एक महीने के लिए बंद किया जा रहा है। इस संबंध में यूपी के जनपद सहारनपुर के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ओर से आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण और दिल्ली- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दर्रारीट बॉर्डर को छह अप्रैल से एक महीने के लिए बंद किया जा रहा है। यह कदम उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सीमा पर बन रहे स्वागतद्वार के निर्माण के लिए उठाया जा रहा है। इस संबंध में जनपद सहारनपुर के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन

उप जिलाधिकारी विकासनगर ने बताया कि स्वागतद्वार की सैटरिंग के कारण यह कदम उठाया जा रहा है। बताते चलें कि मार्ग बंद हो जाने से यात्रा सीजन में दिल्ली व यूपी से आने वाले यात्रियों को सहारनपुर जनपद के गंदेवड से हथिनीकुंड बैराज होते हुए पहले हिमाचल के पांवटा साहिब आना पड़ेगा इसके बाद वह उत्तराखंड में प्रवेश कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें