फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में खाने पर हुआ विवाद, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी परिसर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले आरोपी वहां से भाग चुके थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उनके घरों में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पटेलनगर कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मंगलवार देर रात निरंजनपुर मंडी परिसर में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस बीच मंडी के पास बनी पुलिस पिकेट पर कुछ लोगों ने आकर सूचना दी की मंडी के अंदर विवाद के दौरान फायरिंग हुई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद कार नंबर के आधार पर आरोपियों की जीएमएस रोड निवासियों के रूप में हुई है। नेगी ने बताया कि पता चला है कि दोनों खनन के कारोबार में पार्टनर हैं। दोनों स्कार्पियो और फॉर्च्यूनर कार से मंडी आए थे। इससे पहले भी इस रेस्टोरेंट पर कई बार विवाद हो चुके हैं। वर्ष 2015 में एक व्यक्ति ने यहां फायरिंग तक कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें