फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमवीएनएल कर्मियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड (जीएमवीएनएल) के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जुलाई से कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा। पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में सातवें वेतनमान के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। बुधवार को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रबंध निदेशक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि साल 2018 से निगमों को सातवें वेतनमान का लाभ मिलना शुरू हुआ। जबकि प्रस्ताव पास होने के बाद जीएमवीएन के कर्मचारियों को इस साल जुलाई से सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रबंध निदेशक ईवा श्रीवास्तव की ओर से आदेश कर दिया गया है। कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने से जीएमवीएन का एक महीने का खर्चा चार करोड़ रुपये हो जाएगा। संगठन के सचिव आशीष उनियाल ने बताया कि सातवें वेतनमान की मांग को लेकर संगठन लंबे समय से मांग कर रहा था। प्रबंधन की ओर से आदेश करने से 900 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर राजेश रमोला, किशन सिंह पंवार, जीवन चिनवाल, नवीन कुमार, प्रेमा देवी, जगवीर सजवाण, प्रमोद कुुकरेती, आरडी बहुगुणा समेत संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम वाहन चालक संघ की ओर से प्रबंध निदेशक का आभार व्यक्त किया गया। संघ के अध्यक्ष उमेश शर्मा के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर अन्य मांगों के संबंध में वार्ता की। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, शौकीन सिंह, सुरेंद्र रावत, सतेंद्र शर्मा, महेश रमोला, मनवर सिंह रावत, केए पंवार, किशोर लाल थपलियाल, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
मांग पूरी होने पर किया धरना स्थगित
सातवें वेतनमान के लाभ को मंजूरी मिलने के बाद जीएमवीएन के कर्मचारी संघ ने अपना अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया। 15 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी 10 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। संघ के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़ ने बताया कि प्रबंध निदेशक द्वारा सातवें वेतनमान को मंजूरी देने पर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही प्रबंध निदेशक ने अन्य मांगों पर भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें