फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अल्ताफ राजा के गीत तुम तो ठहरे परदेसी पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
द मलंग आर्ट की ओर से श्री गुरु नानक पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज ग्राउंड रेसकोर्स में आयोजित मेले में बृहस्पतिवार की शाम संगीत की धुन पर लोग थिरकते नजर आए। बॉलीवुड गायक अल्ताफ राजा के गीत और कव्वालियों ने समा बांधा। अल्ताफ ने अपना सबसे प्रसिद्ध गाना तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे सुनाया तो लोग झूम उठे।
विज्ञापन

इसके बाद अल्ताफ ने तुमसे कितना प्यार है, जा बेवफा जा, इश्क में हम तुम्हें क्या बताएं, किस कदर चोट खाए हुए हैं गाने पर सबको झुमाया। इस दौरान पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। मेले में घूमने आए लोगों ने देर रात तक संगीत का आनंद लिया। मेले में शिल्प, व्यंजन और म्यूजिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। बॉलीवुड गायक अल्ताफ राजा ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और वह भी यहां पर शूटिंग करना चाहते हैं। बेहतर लोकेशन मिलते ही यहां शूटिंग भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें