फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakahdn: वर्षा जल से बंजर भूमि पर लहलहाई डेमेस्क गुलाब की खेती,  भाऊवाला में विकसित किया मॉडल बगीचा

Tue, 15 Apr 2025 02:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सगंध पौध केंद्र सेलाकुई ने भाऊवाला के पास मॉडल बगीचा विकसित किया है। वर्षा जल से खेती में कामयाबी मिली है। पहली बार गुलाब फूलों का तुड़ान किया गया।

विज्ञापन
डेमेस्क गुलाब की खेती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सगंध पौध केंद्र सेलाकुई (कैप) ने भाऊवाला के समीप नौ एकड़ जमीन पर पर्वतीय क्षेत्र के लिए बंजर भूमि में वर्षा जल एकत्रित कर एरोमा का मॉडल बगीचा तैयार किया है। इस बगीचे में डेमेस्क गुलाब को उगाने में मिली कामयाबी के बाद सोमवार को पहली बार फूलों का तुड़ान किया गया।

सगंध पौध केंद्र के निदेशक डॉ.नृपेंद्र चौहान ने बताया कि एरोमा की खेती रोजगार और किसानों की आर्थिक को मजबूत करने का सबसे अच्छा जरिया बन सकता है। कैप ने भाऊवाला में मॉडल बगीचा विकसित किया है। जिसमें डेमेस्क गुलाब के अलावा सुरई, कपूर, लैमन ग्रास, तेजपात, रोजमेरी के बगीचे तैयार किए गए।

विज्ञापन


डेमेस्क गुलाब से पहली बार फूलों को निकाला गया। इसमें 150 किलो फूल एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा, पर्वतीय क्षेत्रों में जहां पर सिंचाई की सुविधा नहीं है और खेत बंजर हैं, वहां पर किसान डेमेस्क गुलाब की खेती को आसानी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  राजधानी में 13 दिनों में 15 मरीजों में डेंगू वायरस की हुई पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग छिपा रहा आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


भाऊवाला बगीचे में पानी नहीं था। इसके लिए वर्षा जल संग्रहण कर ड्रिप सिस्टम से सिंचाई की जा रही है। निदेशक ने बताया बगीचे में पहली बार डेमेस्क गुलाब फूल निकालने के साथ फील्ड कर्मचारियों को खेती की जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. ललित, डॉ. जफर हैदर, डॉ. अरविंद मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें