फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अनुसूचित जाति के युवक से मारपीट का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की जांच शुरू

Sat, 14 Jan 2023 09:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सालरा गांव में एक अनुसूचित जाति के युवक को रातभर बंधक बनाकर जलती लकड़ी से पीटने का आरोप है। मामले में बैनोल गांव निवासी आयुष ने मोरी थाने में पांच लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आयुष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के ‘सालरा गांव के मंदिर में जाने पर अनुसूचित जाति के युवक से मारपीट’ अमर उजाला में 12 जनवरी को प्रकाशित खबर का राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग ने जांच शुरू कर दी है। आयोग ने डीएम और एसपी उत्तरकाशी से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। आयोग का कहना है तय समय पर रिपोर्ट न मिलने पर वह दोनों अधिकारियों को समन जारी कर सकता है। 

विज्ञापन

 
उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र के सालरा गांव में एक अनुसूचित जाति के युवक को रातभर बंधक बनाकर जलती लकड़ी से पीटने का आरोप है। मामले में बैनोल गांव निवासी आयुष ने मोरी थाने में पांच लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

 युवक ने बताया कि वह नौ जनवरी को शाम करीब सात बजे गांव के कौंवल मंदिर में दर्शन के लिए गया था। मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाद में उसे मंदिर में बांध दिया गया। यहां गांव के पांच सवर्णों ने जलती लकड़ी से उसे रातभर पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। 
विज्ञापन


Joshimath: NDMA की सरकारी एजेंसियों को सलाह- अंतिम रिपोर्ट आने तक सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने से बचें
विज्ञापन


 राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अनुसंधान अधिकारी अनिल प्रकाश गौतम की ओर से डीएम और एसपी को लिखे पत्र में कहा गया है कि यदि आयोग को तय समय के भीतर जवाब नहीं मिला तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से या प्रतिनिधि के माध्यम से उसके सामने प्रस्तुत होने के लिए समन जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें