मीडिया से बातचीत में मंत्री उनियाल से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो बड़े कलाकार न होते तो उनको बुलाया क्यों जाता। बड़े कलाकार न होते तो 36 लाख का ऑफर क्यों देते।
दलेर मेहंदी-सुबोध उनियाल विवाद में मंत्री माफी मांगने के सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी तबीयत खराब थी तो वो बता देते। उन्होंने ये भी कहा कि बड़े कलाकार थे, इसलिए बुलाया था।
विज्ञापन
शनिवार को मीडिया से बातचीत में मंत्री उनियाल से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो बड़े कलाकार न होते तो उनको बुलाया क्यों जाता। बड़े कलाकार न होते तो 36 लाख का ऑफर क्यों देते। अगर किसी का स्वास्थ्य खराब है तो मना भी किया जा सकता था या मंच पर मुझे, जनता को भी कहा जा सकता था कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
ये चेहरे पर तो नहीं लिखा होता कि किसका स्वास्थ्य खराब है। बताया भी नहीं गया। जब उनसे मीका सिंह की ओर से सॉरी बोलने के बारे में सवाल पूछा गया तो वह हंसकर टाल गए। कहा कि मैं समझता हूं कि इस बारे में ज्यादा बात न की जाए।