फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संदिग्ध अवस्था में बगीचे में पेड़ से लटका मिला दफ्तरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- घटनास्थल पर नहीं मिला सुसाइड नोट, कार्यालय से आने के बाद घर नहीं पहुंचे थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। शाहपुर-कल्याणपुर में पीएमजेएसवाई कालसी में तैनात दफ्तरी किशनलाल (55) का शव संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा। पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि शुक्रवार रात घटना की सूचना मिली थी। व्यक्ति शाहपुर-कल्याणपुर का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को किशनलाल रोज की तरह कार्यालय गए थे लेकिन शाम को वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद एक आम के बगीचे में उनकी कार खड़ी मिली। जब वे लोग बगीचे में गए तो देखा कि किशनलाल पेड़ पर फंदे से लटके हुए थे। वह कालसी में दफ्तरी के पद पर नियुक्त थे। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। बेटा एनपीसीएल में नौकरी रहा है। किशनलाल गांव में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें