फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अनुशासन में रहकर समाज के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकासनगर, हबरर्टपुर व डाकपत्थर में आयोजित शिविर में स्वयंसेवियों ने चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/हरबर्टपुर। शहर के स्कूलों में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित शिविर में स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। रैली निकालकर लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया। साथ ही अनुशासन में रहकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई के हरबर्टपुर स्थित बीडीएम स्कूल में चल रहे शिविर में तीसरे दिन जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। स्वयंसेवियों ने फतेहपुर ग्रांट के पंचायती शिव मंदिर में साफ-सफाई भी की। बौद्धिक सत्र के संबोधन में मनरूप चैरिटी एंड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष कुलदीप जगवाण, विमलेश त्यागी, कंचन डबराल, दिव्या, गुरप्रीत सिंह ने स्वयंसेवियों को बाल संरक्षण संबंधी जानकारी दी। इस दौरान गुलाब सिंह, मनमोहन रावत, मोतीलाल, आकाश शर्मा, मनीष जगूड़ी आदि उपस्थित रहे। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने विद्यालय से लेकर भीमावाला तक स्वच्छता जागरूक रैली निकाली। बौद्धिक सत्र में डॉ. नीलम ने स्वयंसेवियों को डेंगू बीमारी के बारे में जानकारी देने के साथ इसकी रोकथाम के उपाय भी बताए। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अनीता नेगी, संजीव कलूरा, पीतांबर सिंह तोमर, मोहन तोमर, मोहन बिष्ट, सिमरन, नेहा, रोहित, कुणाल आदि मौजूद रहे। डाकपत्थर के नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने दिन की शुरुआत योग, आसन और प्राणायाम से की। इसके बाद उन्होंने हनुमान मंदिर परिसर व इसके आसपास सफाई अभियान चलाया। बौद्धिक सत्र में प्रेम सिंह राठौड़, अमन भटनागर ने जल संरक्षण व ऊर्जा विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य अनुसूइया प्रसाद जखमोला, प्रेम सिंह राठौड़, अमन भटनागर, अखिलेश कुमार सैनी, कालिका प्रसाद थपलियाल, कमलेश सिलोड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें