फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से स्पीती घाटी तक 800 किमी चलाई साइकिल

विज्ञापन
एडवेंथ्रील टीम ने देहरादून से हिमाचल प्रदेश स्थित स्पीति घाटी तक का साइकिलिंग अभियान सफलता पूर् - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
दून के साइक्लिस्टों ने हिमाचल प्रदेश की स्पीती घाटी तक का करीब आठ सौ किमी का सफर साइकिल से तय किया। उन्होंने अपने इस साइकिलिंग अभियान को ऑटिज्म पीड़ितों को समर्पित किया है। साथ ही उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि लोगों को ऑटिज्म के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इसकी शुरूआत की गई। यह एक दुर्लभ लक्षण है, जो किसी भी इंसान में पाया जा सकता है। इसमें लोगों को खुद को प्रस्तुत करने की क्षमता का विकास देरी से होता है। अगर उसे सही सहयोग और मार्गदर्शन मिले तो वो एक आम जिंदगी जी सकता है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत दून से नाहन, शिमला, नारकंडा, रामपुर, किन्नौर होते हुए स्पीति जिले के उप जिला मुख्यालय काजा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित डाकघर हिक्किम, गांव कॉमिक और एशिया के सबसे ऊंचे पुल चिचम पर तिरंगा लहराया और अपना संदेश लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि स्पीति एक बहुत ही दुर्गम पहाड़ी रेगिस्तान है, जहां ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम है। यहां साइकिलिंग करना आसान नहीं था, लेकिन जोश और उत्साह से भरे प्रतिभागियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया व यात्रा का आनंद लिया। अभियान दल में हिमेश कुमार, अनीश दुबे समेत अन्य सवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें