फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की आवाज निकाल ठगी: साइबर कैफे के मालिक को किया फोन, बहन की बेटी की कॉलेज फीस जमा कराने के लिए कहा

Thu, 25 Aug 2022 02:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की आवाज निकालकर साइबर ठगी का मामला शुक्रवार को सामने आया। साइबर कैफे मालिक ने मंत्री के पीआरओ से संपर्क किया तो मामला फर्जी निकला। वित्त मंत्री के ओएसडी ताजेंद्र सिंह नेगी ने कोतवाली में अज्ञात ठगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठग ने वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की आवाज निकाल कर साइबर कैफे मालिक से ठगी का प्रयास किया। साइबर कैफे के मालिक को बहन की बेटी के कॉलेज की फीस के लिए 21 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हाथियों के झुंड ने बदला मूवमेंट: पहाड़ चढ़े हाथियों की अब मैदान में होने लगी वापसी, दहशत में आए किसान
 

गुरुवार को मंत्री के आवाज निकालकर साइबर ठगी का मामला सामने आया। मंत्री की आवाज निकाल रहे शख्स ने कैफे मालिक से कहा कि नौ बजे तक हर हाल में बहन की बेटी के कॉलेज की फीस जमा होनी है। कैफे मालिक ने नौ बजे तक फीस जमा कर पाने में असमर्थता जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फिर शख्स ने कहा कि दस बजे तक फीस जमा करने का प्रयास करो। कैफे मालिक ने जब फिर जल्दी पैसा ट्रांसफर करने में असमर्थता जताई तो शख्स ने कहा कि मेरा तो कुछ लिहाज रखो और दस मिनट में पैसा डालो। कुछ देर बाद जब साइबर कैफे मालिक ने मंत्री के पीआरओ से संपर्क किया तो मामला फर्जी निकला। वित्त मंत्री के ओएसडी ताजेंद्र सिंह नेगी ने कोतवाली में अज्ञात ठगों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें