50 विभागों की वेबसाइट तैयार की जा रही
स्वास केंद्र सरकार की ऐसी वेबसाइट सेवा है, जिस पर न केवल सुरक्षा के सभी अत्याधुनिक उपाय उपलब्ध हैं, बल्कि समाज के हर वर्गों के हिसाब से वेबसाइट को सुगम बनाने की भी सुविधा है। एनआईसी अब 50 विभागों की वेबसाइट इस सेवा के तहत तैयार कर रहा है। एनआईसी को होस्टिंग और साइबर सुरक्षा की ये जिम्मेदारी पांच साल के लिए सौंपी गई है। इन वेबसाइट पर निर्धारित फॉर्मेट में विभाग अपना डाटा अपग्रेड करेंगे। बाकी पूरी जिम्मेदारी एनआईसी की रहेगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather : 10 सालों में बृहस्पतिवार रहा नवंबर का सबसे ठंडा दिन, आज के लिए कोहरे का यलो अलर्ट
स्वास से एनआईसी वेबसाइट तैयार करा रहा है। इस मंच पर साइबर सुरक्षा और मजबूत हो जाएगी। स्वास पर तकनीकी बदलावों के हिसाब से लगातार अपडेशन होते रहते हैं। राजभवन की वेबसाइट पहले से ही इस मंच पर चल रही है। - नितेश झा, सचिव आईटी