फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी के आवेदन की तिथि फिर बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के आवेदन की तिथि दूसरी बार बढ़ा दी है। हालांकि देशभर में परीक्षा का आयोजन पांच जुलाई को ही किया जाएगा।
विज्ञापन

सीटीईटी की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। पहले इसके आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी थीं। बोर्ड ने यह तिथि बढ़ाकर दो मार्च कर दी थी। सोमवार को सीबीएसई ने अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी। सीबीएसई के मुताबिक प्रशासनिक कारणों से अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर नौ मार्च कर दी गई है। आवेदक 13 मार्च तक ऑनलाइन फीस जमा करा सकते हैं। अब 17 मार्च से 24 मार्च तक आवेदन में करेक्शन का मौका मिलेगा। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा। हालांकि परीक्षा पांच जुलाई को ही होगी। सीटीईटी में दो पालियों में दो पेपर होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। यह परीक्षा देहरादून सहित देश के 112 शहरों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

यहां करें आवेदन : www.ctet.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें