फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी के प्रवेश पत्र हुए जारी, यहां से ऐसे करें डाउनलोड, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Fri, 23 Nov 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
computer
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सीबीएसई ने दो सर्वर वेबसाइट पर जारी किए हैं। इन दोनों सर्वर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से सीटीईटी का आयोजन नौ दिसंबर को देश के 92 शहरों में किया जाएगा। इस बार सीटीईटी का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा। एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें।

इस पर बताई गई जगह पर अपने हस्ताक्षर कर लें। ध्यान रखें कि परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ अपनी पहचान का कोई सबूत जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जरूर लेकर जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

वेबसाइट पर लॉगिन करें। यहां डाउनलोड एडमिट कार्ड का विकल्प आएगा। इस पर क्लिक करें। दो सर्वर के लिंक खुलेंगे। किसी एक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड डालें। आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

यहां से करें डाउनलोड : www.ctet.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें