इसलिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों को इन गलतियों को सुधारने का मौका दिया है। इसके तहत अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करवा सकते हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि अभ्यर्थी पूरे तथ्यों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। टीजीटी आर्ट्स में 11084, जेबीटी 7121, पंजाबी 119, मेडिकल 477, नोन मेडिकल 1666, शास्त्री 1136, भाषा 2917 और उर्दू में 40 अभ्यर्थी पास हुए हैं।