फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी के लिए 18 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, आठ दिसंबर को होगी परीक्षा 

Tue, 20 Aug 2019 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन देशभर में आठ दिसंबर को किया जाएगा। सीबीएसई ने इस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 

विज्ञापन


अभ्यर्थी चाहें तो पेपर 1 और पेपर 2 में से किसी एक या दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पेपर 1 का आयोजन प्राइमरी तक के शिक्षण के लिए जबकि पेपर 2 का आयोजन जूनियर हाईस्कूल के शिक्षण के लिए होगा। उत्तराखंड में यह परीक्षा देहरादून, हल्द्वानी, रुड़की और श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 18 सितंबर 2019
शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 23 सितंबर 2019
आवेदन में ऑनलाइन त्रुटि सुधार की तिथि : 27 सितंबर से 03 अक्तूबर तक
सीटीईटी के आयोजन की तिथि : 08 दिसंबर 2019 (पेपर 1-सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पेपर 2-दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक)

विज्ञापन

यह होगा शुल्क

श्रेणी        पेपर 1/पेपर 2        दोनों पेपर
जनरल, ओबीसी    :    700    1200
एससी, एसटी, पीएच    :     350    600
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें