फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फुटबाल लीग चैंपियनशिप में सीटी यंग्स एफसी ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पवेलियन मैदान में 78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबाल लीग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में सीटी यंग्स एफसी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मुकाबला सीटी यंग्स एफसी और ग्राफिक एरा एफसी के बीच खेला गया। सीटी यंग्स एफसी ने 1-0 से जीत दर्ज कर पूरे तीन अंक अर्जित किए। अतुल ने 78वें मिनट में सीटी यंग्स एफसी के लिए गोल किया। शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी। टीमों ने गोल करने के कई मौके भी गंवाए। फाउल प्ले के लिए रेफरी अनुराग थापा ने ग्राफिक एरा के टोनी व ईडो को व सीटी यंग्स के यतार्थ को चेतावनी स्वरूप पीला कार्ड दिखाया। दोनों टीमों ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। अंत में मुकाबला 1-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ। बुधवार को सुपर लीग के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें अधोईवाला एफसी और वुल्वस एफसी की टीम आमने-सामने होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें