मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में अपने कार्यालय में आमजन विशेष रूप से दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें...Dehradun: राजधानी की सड़कों पर बाइक से निकली डीएम और कप्तान की जोड़ी....अपनी नजर से जाना क्या बदल रहा है शहर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण के लिए निर्देश दिए।