फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएस रिजल्ट 2018: देहरादून की साक्षी ने पाई ऑल इंडिया 23वीं रैंक, ये हैं टॉप 3 छात्र

Fri, 22 Feb 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएस रिजल्ट में ऑल इंडिया 23 वीं रैंक पाने वाली साक्षी
विज्ञापन
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के फाउंडेशन कोर्स परिणाम में देहरादून की साक्षी ने ऑल इंडिया 23वीं और देहरादून में पहली रैंक हासिल की है। साक्षी के अलावा देहरादून सेंटर से राशि शर्मा दूसरे और निष्ठा शर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं। बता दें कि यह परीक्षा 29 और 30 दिसंबर को हुई थी। 
विज्ञापन

 
आईसीएसआई के देहरादून चैप्टर के चेयरमैन सीएस अंजन कुमार ने बताया कि फाउंडेशन कोर्स में देहरादून केंद्र से 80 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें से 40 ने फाउंडेशन कोर्स पास किया है।

देहरादून के कौलागढ़ निवासी साक्षी ने परीक्षा में देहरादून केंद्र से पहली रैंक और ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि आईसीएसआई में 12वीं के बाद दाखिले किए जाते हैं। स्नातक के बाद भी दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला पड़ाव पार करने पर साक्षी के परिवार में खुशी 

कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा का पहला पड़ाव पार कर नाम रोशन करने वाली साक्षी के परिवार में खुशी की लहर है। कौलागढ़ निवासी साक्षी के पिता मुकेश श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल प्रेमनगर में सुपरवाइजर हैं जबकि मां चिंतामणि घर में बूटीक चलाती हैं।

साक्षी ने 12वीं तक की पढ़ाई नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रन एकेडमी से पूरी की। उन्होंने 10वीं में 95 प्रतिशत और 12वीं में 89 प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद सीएस फाउंडेशन की तैयारी शुरू की। साक्षी ने बताया कि उन्हें लॉ का क्षेत्र बहुत पसंद है।

12वीं के बाद उन्होंने डीएवी से बीकॉम करने के साथ ही सीएस की भी तैयारी की। वह कामयाब कंपनी सेक्रेटरी बनना चाहती हैं। माता-पिता की इकलौती बेटी साक्षी का कहना है कि जो युवा इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वह कभी हतोत्साहित न हों। हमेशा सकारात्मक तरीके से अपनी तैयारी करें। बहुत ज्यादा अपेक्षाएं न पालें। मेहनत करते रहेंगे तो निश्चित तौर पर कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें